आगरालीक्स…Agra News: महिलाओं के सभी आपरेशन दूरबीन विधि से किए जा सकते हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में जूनियर डॉक्टरों को दूरबीन विधि से सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया। ( Agra News: Discussion on Laparoscopic surgery in SNMC, Agra#Agra)
एसएन के स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रिचा सिंह द्वारा बताया गया कि यह ईगल प्रोजेक्ट (एवरी एसपायरिंग गायनीकोलॉजिस्ट शुड लर्न एंडोस्कोपी) द्वारा ऑब्स एंड गायनी के पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट व संकाय सदस्यों की योग्यता के लिए फॉग्सी अध्यक्ष डॉ. सुनीता तन्दुलवाडकर द्वारा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के सजीव प्रदर्शन द्वारा उन्हे समर्थ बनाने का प्रयास है। दूरबीन विधि सर्जरी आज के युग मे हर गायनीकोलॉजिस्ट को आनी चाहिए और यह कार्यशाला इसी का एक प्रयास है। ऐसी लैप्रोस्कोपिक वर्कशॉप एस एन मेडिकल कॉलेज के गायनी डिपार्टमेंट में पहली बार आयोजित करी गई । इस कार्यशाला का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ एस. एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा किया गया। इसमे मेरठ से डॉ. प्रियंका गर्ग फॉग्सी द्वारा नामित सन्योजक रही जिन्होंने आयोजन मे सहयोग प्रदान किया। दूरबीन द्वारा सर्जरी डॉ. अमित टंडन व डॉ. प्रियंका गर्ग द्वारा की गई। इस कार्यशाला मे बच्चेदानी निकालने के, प्रोलैप्स के, इनफर्टिलिटी के और रसौली के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किये गए। इस कार्यशाला मे ए.ओ.जी.एस. अध्यक्ष डॉ. रिचा सिंह ने कौशल वृद्धि के लिए ए.ओ.जी.एस. के सदस्यों को आमंत्रित किया और उन्होंने इसकी बहुत सराहना की। एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट से डॉ अर्पिता,डॉ योगिता ,डॉ सुप्रिया, डॉ रजनी,डॉ मंजरी का विशेष योगदान रहा ।गायनीकॉलोजी विभाग से डॉ. शिखा सिंह, डॉ. उर्वशी, डॉ. पूनम यादव, डॉ. अनु , डॉ. रुचिका, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दिव्या डॉ अभिलाषा ,डॉ रेखा,डॉ मीनल ,डॉ मोहिता,डॉ नीलम ,डॉ सुमन आदि उपस्थित रहे। विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट व संकाय सदस्यों ने इस कार्यशाला मे बढ़चढ़ कर भाग लिया व भरपूर प्रशंसा की और इसे विभाग का सार्थक प्रयास व उपलब्धि बताया।