आगरालीक्स …Agra News: आगरा से चांदी की बिक्री के कर जा रहे कारोबाीर की कार से मिले डेढ़ करोड़ रुपये और सोने के बिस्कुट, मशीन से गिनने पड़े रुपये। ( Agra News: Rs 1.50 cash & Gold biscuit found in Businessman car on Yamuna Expressway#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप निदेशक आयकर अन्वेषण आगरा हार्दिक अग्रवाल के अनुसार, मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के माधव कुंज के रहने वाले दीपक खंडेलवाल दिल्ली से चांदी लाकर आगरा के बाजार में बेचते हैं। बुधवार को आगरा से चांदी की बिक्री के रुपये लेकर दिल्ली जा रहे थे। जानकारी होने पर यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा के पास थाना प्रभारी मांट जसबीर सिंह से नाकाबंदी कराई गई।
2 घंटे में गिने जा सके रुपये
मांट टोल प्लाजा पर कार को रोक लिया, चेकिंग करने पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने पर आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। टीम भी मौके पर पहुंच गई, इसके बाद रुपये को गिनना शुरू किया गया। करीब दो घंटे में मशीन से रुपये गिने गए। कार से 450 ग्राम सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में चांदी कारोबारी दीपक खंडेलवाल ने बताया है कि वह दिल्ली के चांदनी चौक से सोना और चांदी लाकर आगरा में बेचता है, टैक्स बच जाता है वह उसका मुनाफा होता है।