Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Discussion on senior writer Dr. Madhu Bhardwaj’s book “Agra ki Samrudh Virasat”
आगरा

Agra News: Discussion on senior writer Dr. Madhu Bhardwaj’s book “Agra ki Samrudh Virasat”

156

आगरालीक्स…आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज की पुस्तक “आगरा की समृद्ध विरासत” पर हुई चर्चा.

नागरी प्रचारिणी सभा आगरा के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज की पुस्तक ‘आगरा की समृद्ध विरासत’ पर सोमवार शाम नागरी प्रचारिणी सभा के पुस्तकालय भवन में विद्वत जनों ने चर्चा की। रांगेय राघव, डॉ. रामविलास शर्मा, अमृतलाल नागर, बाबू गुलाब राय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पद्मश्री गोपालदास नीरज, डॉ. द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी, राजेंद्र यादव, शहीद भगत सिंह, रोशन लाल गुप्त करुणेश, पंडित श्रीराम शर्मा, रानी सरोज गौरिहार और डॉ. प्रणवीर चौहान सहित ताजनगरी के 23 महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व को रेखांकित करने वाले जीवंत संस्मरणों व अनुभव जनित भावपूर्ण आलेखों से सुसज्जित पुस्तक ‘आगरा की समृद्ध विरासत’ पर चर्चा करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सोम ठाकुर ने कहा कि इस पुस्तक से नई पीढ़ी को आगरा की गौरवशाली परंपरा का परिचय मिलेगा। महापुरुषों के जीवन और विचारों से नई पीढ़ी को सार्थक जीवन की सीख के साथ देश और समाज के नवनिर्माण के लिए भी दिशा मिलेगी।

मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह पुस्तक आगरा के गौरवशाली अतीत को सहेजने एवं वर्तमान को आगे बढ़ाने के प्रयास में स्तंभ सिद्ध होगी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु भारद्वाज ने अपनी पुस्तक की रूपरेखा रखते हुए कहा कि आगरा की विरासत स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यकारों से समृद्ध है। इन सबने आजादी की लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभाई। हमारी पीढ़ी को देश सेवा के विचार और संस्कार दिए। इनको प्रकाशित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही इस पुस्तक का हेतु है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, डॉ. रमेश चंद शर्मा, डॉ. राजेंद्र मिलन, रमेश पंडित, हरिमोहन कोठिया, पूर्व मंत्री सीपी राय, पूर्व प्राचार्य डॉ. मनोज रावत, सुनयन शर्मा और संजय गुप्त ने भी चर्चा में भाग लेते हुए पुस्तक की भूरि भूरि सराहना की। हरीश चिमटी ने संचालन किया। नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. विनोद माहेश्वरी, डॉ. वेद भारद्वाज, अशोक अश्रु, पवित्रा अग्रवाल, अनिल शर्मा, डॉ. आभा चतुर्वेदी, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, विजया तिवारी, नूतन अग्रवाल, भावना वरदान शर्मा, वंदना तिवारी और कुमार ललित भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!