आगरालीक्स…यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए दो सॉल्वर. अलग—अलग पालियों में दे रहे थे एग्जाम. इसके लिए लेते थे इतने पैसे
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान दो सॉल्वर को पुलिस ने अरेस्ट किया है. शिकोहाबाद के ठाकुर तारा सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज से पुलिस ने इन दोनों को अलग—अलग पालियों में परीक्षा देते हुए पकड़ा है. ये सोल्वर दसवीं की परीक्षा देने के एवज में पांच हजार तो वहीं इंटर की परीक्षा देने के एवज में 10 हजार रुपये वसूलते थे.

पकड़े गए दोनेां सॉल्वरों ने बताया कि उन्हें प्रवेश पत्र पर बदला हुआ फोटो और फर्जी आधार काडर्घ् बनाकर दिया गया. दोनों ही इंडियन इंटर कॉलेज नगला बांध शिकोहाबाद से पंजीकृत थे. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हे. पुलिस ने इनके पास से नकली आधार कार्ड बरामद किया.