आगरालीक्स ….आगरा में घर में गैस सिलेंडर में लगी आग, एक की मौत।
आगरा के थाना छत्ता के गुदड़ी मंसूर खां, भाड़ वाली गली निवासी प्रदीप का गोलगप्पे का काम है। गुरुवार को प्रदीप और उनके पिता अमरनाथ गोलगप्पे बना रहे थे। गोलगप्पे बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई, आग की लपटें बिकराल होने पर प्रदीप ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन प्रदीप भी आग की चपेट में आ गया।

घर से नहीं निकल सका बाहर
प्रदीप भी आग की चपेट में आ गया, उनके पिता अमरनाथ घर से बाहर निकल आए और शोर मचा दिया। लेकिन प्रदीप घर से बाहर नहीं निकल सका। लोगों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, सिलेंडर के फटने के डर से लोग घर के अंदर जाने से बचते रहे। आग पर काबू पाने के बाद लोग अंदर घुसे लेकिन तब तक प्रदीप की मौत हो चुकी थी।