आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश में कुश्ती को बढ़ाने के लिए हुई चर्चा. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कहा—बिना पॉइंट की कुश्ती को समर्थन ना दें जिला अध्यक्ष….
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में कुश्ती को किस रूप में और आगे बढ़ाया जा सके उस पर चर्चा हुई. सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने कुश्ती को अपग्रेड करने के लिए अपने अपने सुझाव रखे. साथ ही उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक विशेष निर्देश देते हुए सभी को निर्देशित किया के किसी भी जिले में यदि कोई कुश्ती का टूर्नामेंट बिना पॉइंट के होता है तो उसको अपना समर्थन ना दें. साथ ही क्षेत्रवासियों को और खिलाड़ियों को पॉइंट की कुश्ती के लिए जागरूक करें. इसके साथ साथ उन्होंने हमारी पुरानी परंपरा मिट्टी कुश्ती को ओलंपिक तक पहुंचाने का विश्वास भी दिलाया.

उन्होंने कहा कि मैट की कुश्ती के साथ-साथ मिट्टी की कुश्ती भी अगले ओलंपिक में खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को यह भी याद दिलाया कि कुछ माह पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स में 12 प्रतिभागियों में से सभी ने कोई ना कोई मेडल प्राप्त किया. इसका तात्पर्य स्पष्ट है कि हमारे देश में कुश्ती को दिन प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ रही है. हमें जन जन के बीच हम सभी को कुश्ती के प्रति जागरुकता और बढ़ानी है. सभी ने संकल्प लेते हुए अध्यक्ष जी को विश्वास दिलाया कि सभी जिला अध्यक्ष कुश्ती को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और अपने जिलों में कम से कम 1 वर्ष में एक चैंपियनशिप अवश्य कराया करेंगे ताकि खिलाड़ियों में उत्सुकता बनी रहे. आगरा की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुश्ती का स्मृति चिन्ह “गद्दा” भेंट कर आगरा के खिलाड़ियों के लिए विशेष सहयोग की मांग की. अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि आगरा को कुश्ती से संबंधित उचित व्यवस्थाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएंगी. साथ-साथ प्रेम मिश्रा सचिव संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय, राजकुमार मिश्रा उपस्थित रहे. आगरा जिला कुश्ती मुख्य संरक्षक राजकुमार चाहर, जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा, सचिव लेफ्टिनेंट नेत्रपाल सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा लंकेश, आकाश आदि उपस्थित थे.