Monday , 14 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Divisional Commissioner upset over slow pace of construction work of Unity Mall Shilpgram…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Divisional Commissioner upset over slow pace of construction work of Unity Mall Shilpgram…#agranews

328

आगरालीक्स…आगरा में 10 महीने से बन रहे यूनिटी मॉल शिल्पग्राम को देखने पहुंचे मंडलायुक्त तो बेसमेंट में काम चलते मिला. लगाई फटकार…

आगरा के शिल्पग्राम परिसर में यूनिटी मॉल का निर्माण कार्य चल रहा है. इस यूनिटी मॉल् का निर्माण कार्य 10 महीने पहले 15 मई 2025 को शुरू हुआ था. आज जब मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप इसका निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो उन्हें बेसमेंट में काम चलते मिला. इतनी धीमी गति से काम को देखकर मंडलायुक्त नाराज हुए और फटकार लगाते हुए तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. परियोजना निर्माण का कार्य देख रहे सम्बन्धित विभाग द्वारा शिल्पग्राम परिसर की शेष 6 एकड़ भूमि को भी हैण्डओवर किए जाने की मांग की गयी. इस भूमि पर पार्किंग भी संचालित है. आयुक्त द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित पर्यटन विभाग के अधिकारी को तत्काल शेष भूमि उपलब्ध कराए जाने एवं पार्किंग की अन्यत्र व्यवस्था कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

11.53 एकड़ में बन रहा यूनिटी मॉल
इस परियोजना में यूनिटी माॅल बिल्डिंग के साथ पार्किंग, लैण्डस्कैप, एसटीपी, ई चार्जिंग स्टेशन, चिल्ड्रन प्ले एक्टिविटी, पाथवे आदि कार्य प्रस्तावित हैं. यूनिटी माॅल का निर्माण कार्य लगभग 11.53 एकड़ पर प्रस्तावित है, वर्तमान में 5.50 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है. यूनिटी माॅल की बिल्डिंग में बेसमेंट सहित 4 मंजिल बनाई जाएगी. यूनिटी माॅल में इस परियोजना की लागत लगभग 128 करोड़ है. यह परियोजना नवबंर 2026 में पूर्ण होनी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu has arrived in Agra for the Ram Katha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, 23 साल...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

टॉप न्यूज़

UP News: Lovers caught in a room at midnight; family members dressed them as bride and groom and sent them off together….#upnews

यूपीलीक्स…आधी रात को प्रेमिका के कमरे में गया प्रेमी. प्रेमिका के घरवालों...

टॉप न्यूज़

Agra News: Rojgar Mela in Agra on September 17; companies to recruit for over 1,000 positions.

आगरालीक्स…आगरा में 17 सितंबर को निशुल्क रोजगार मेला. 1000 से अधिक पदों...

error: Content is protected !!