Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Divyangs are getting loans up to Rs 20,000…#agranews
आगरा

Agra News: Divyangs are getting loans up to Rs 20,000…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा के दिव्यांगों को मिल रहा है 20 हजार रुपये तक का लोन लेकिन उसके लिए ये शर्तें होनी चाहिए पूरी…

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ द्वारा संचालित दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। जिसमें दुकान निर्माण के लिए रू० 20,000 (15,000 ऋण एवं रू० 5000/- अनुदान) अथवा ठेला, गुमटी, किराये की दुकान आदि हेतु रू० 10,000/- (जिसमें रू 2500/- अनुदान एवं रू0 7500/- ऋण के रूप) रोजगार हेतु प्रदान किये जाते है।

उन्होंने बताया है कि पात्रता हेतु समस्त श्रेणी के दिव्यांगजन जो उत्तर प्रदेश की निवासी है। जिनकी वार्षिक आय समय-समय पर शासन द्वारा गरीबी रेखा के लिए निर्धारित आय सीमा के दो गुने से अधिक न हो। जिनकी आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक न हो। जो किसी आपराधिक अथवा आर्थिक मामले में सजा न पाए हों तथा जिनके विरूद्ध किसी प्रकार की सरकारी धनराशी देय न हो, एवं जिनके पास दुकान निर्माण हेतु स्वयं की 110 वर्ग फिट भूमि हो या अपने स्रोतो से उक्त क्षेत्रफल की भूमि खरीदने / लेने में समर्थ हो तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया है कि इच्छुक दिव्यांगजन दुकान निर्माण / संचालन योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु www.divyangjandukan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता, अधिवास का प्रमाण की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ उपरोक्त वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है, जिसकी एक प्रति दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, विकास भवन, संजय पैलेस आगरा में जमा कर सकते हैं, ताकि नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

error: Content is protected !!