आगरालीक्स…आगरा की ऐतिहासिक शिव परिक्रमा शुरू होने से पहले परिक्रमा मार्ग से गुजरे डीएम और एसएसपी. सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
आगरा की ऐतिहासिक शिव परिक्रमा के शुरू होने से पहले रविवार को जिलाधिकारी पीएन सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पैदल भ्रमण कर परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया. यहां उन्होंने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा और परिक्रमार्थियों के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया. उने साथ एडीएम सिटी, एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक भी रहे. बता दें कि अब से कुछ ही देर में ऐतिहासिक शिव परिक्रमा लगाई जाएगी. आगरा तथा आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में परिक्रमार्थी इस परिक्रमा को लगाते हैं. आगरा के चारों कोनों से होकर निकलने वाली इस परिक्रमा मार्ग पर रातभर बम बम भोले के जयकारे गूंजेंगे.

दो साल बाद लग रही परिक्रमा
आगरा में कोरोना वायरस के कारण पिछले दो साल से एतिहासिक शिव परिक्रमा नहीं लगाई जा रही थी लेकिन इस बार सबकुछ सामान्य है और लोग भी शिव परिक्रमा लगाने को लेकर उत्साहित हैं.
बारिश होने से भरा पानी
आगरा में रविवार को बारिश हुई है जिसके कारण परिक्रमा मार्ग पर कई जगह जलभराव हो गया है. इसके अलावा सड़कों की हालत भी ठीक नहीं जिसके कारण परिक्रमार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे नंगे पैर परिक्रमा लगाते हैं.