आगरालीक्स…आगरा में फिर एक कार में लगी आग. ट्रैवल की गाड़ी थी, दूसरे राज्य के पैसेंजर थे कार में सवार…क्लिक कर देखें वीडियो
आगरा में आज फिर एक कार में आग लग गई. थाना शाहगंज अंतर्गत साकेत कॉलोनी क्रॉसिंग में शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर एक ट्रैवल कंपनी की कार में अचानक धुआं उठने लगा. बताया जाता है कि कार में दूसरे राज्य के यात्री सवार थे लेकिन समय रहते सभी लोग कार के अंदर से निकल गए. कार में धुआं उठने के कुछ ही पल में आग की लपटें भी उठने लगीं, लेकिन आसपास के लोग लगातार जलती कार पर पानी डालते रहे, जिसके कारण आग पूरी तरह से जलने से बच गई.
पिछले सप्ताह भी लगी थी आग
आगरा में गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हाल ही में काफी देखने को मिली हैं. पिछले रविवार को भी रकाबगंज में एक चलती कार में अचानक धुआं उठने लगा. अनहोनी की आशंका को भांपते हुए चालक समय रहते गाड़ी से उतर गया. इसके बाद तेजी से कार से धुआं निकलने लगा और थोड़ी ही देर में आग की भीषण लपटें कार से उठना शुरू हो गईं. एक मिनट के अंदर ही आग ने पूरी तरह से कार को अपनी चपेट में ले लिया.