आगरालीक्स…आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट को देखने पहुंचे डीएम नवनीत सिंह चहल. मेट्रो स्टेशनंस पर जारी फिनिशिंग कार्यों को देखा…
शुक्रवार को आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना का दौरा किया। इस दौरान आगरा मेट्रो रेल परियोजना के परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरीडोर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी दी।
बता दें कि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल शुक्रवार दोपहर ताज ईस्ट गेट स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर जारी फिनिशिंग कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी बसई एवं फतेहाबाद मेट्रो स्टेशन देखते हुए आगरा मेट्रो डिपो पहुंचे। इस दौरान परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने जिलाधिकारी को डिपो परिसर में ऑटो कोच वॉश प्लांट, इंटीग्रेटेड वर्कशॉप, कवर्ड स्टेबलिंग शेड , पिट व्हील लेथ जैसी विभिन्न संरचनाओं को लेकर जानकारी दी।