Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: People troubled by problems changed the names of colonies…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: People troubled by problems changed the names of colonies…#agranews

188

आगरालीक्स…नवीन आगरा में कॉलानियों के नाम बदलकर नरकपुरी, दुर्गंधशील कॉलेनी, बदबू विहार, घिनौना नगर, कीचड़ नगर रखे गए हैं. लोगों ने कहा—सांसद, विधायक लापता और हमारे मकान बिकाऊ

आगरा ताजनगरी है. विश्व विख्यात ताज महल को देखने के लिए हर रोज हजारों देशी—विदेशी पर्यटक् यहां पहुंचते हैं. आगरा के विकास के लिए स्मार्ट सिटी योजना चलाई जा रही है. मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है और शहर को विकसित किया जा रहा है लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है. जमीनीस्तर पर देखें तो कई कॉलोनियों या क्षेत्रों के लोग गंदगी, जलभराव, ऊबड़—खाबड़ सड़कों से परेशान हैं. नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में अब लोगों ने खुद ही अनोखा विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

आगरा के दौरहठा, अवधपुरी और अलबतिया रोड की छह कॉलोनी के लोगों ने परेशान होकर अपनी कॉलोनियों के नाम ही बदल दिए हैं. इनमें अवधपुरी को नरकपुरी, पंचशील कॉलोनी को दुर्गंधशील कॉलोनी रखा गया है. इसके अलावा नाला सरोवर कॉलोनी, बदबू विहार, घिनौना नगर, कींचड़ नगर कॉलोनी भी लोगों ने नाम रखे हैं. लोगों ने बाकायदा इनके नए बोर्ड लगाए हैं और इन कॉलोनियों के नाम के पुराने साइनेज की जगह फ्लैक्स पर नए नाम लिखवा दिए हैं.

लोगों में गुस्सा इतना अधिक है कि उन्होंने सांसद और विधायक के लापता होने और मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा भी कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि सड़कों पर जलभराव है. बड़े—बड़े गड्ढे हैं और इनकी कई साल से मरम्मत तक नहीं कराई गई है. सांसद विधायक सबसे कई बार मिल चुके लेकिन सड़क नहीं बनी. लोगों का कहना है कि दो साल हो गए सीमा विस्तार हुए लेकिन सफाई तक नहीं होती. सड़कें खोद दी जाती हैं लेकिन उनकी फिर मरम्मत नहीं की जाती.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!