Sunday , 19 April 2026
Home हेल्थ Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews
हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

148

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’ सर्जरी. पेट से बाहर थी आंतें. एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने आपरेशन कर बचाई जान

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज (SNMC) के पीडियाट्रिक सर्जरी और बाल रोग विभाग के संयुक्त प्रयासों से एक अत्यंत जटिल मामले में सफलता प्राप्त हुई है। जन्म के समय मात्र 1.4 किलोग्राम वजन वाले एक नवजात शिशु, जिसकी आंतें पेट से बाहर (Gastroschiasis) थीं, को सफल ऑपरेशन और गहन चिकित्सा के बाद नया जीवन मिला है। शिशु को गंभीर स्थिति में एनआईसीयू (NICU) में भर्ती किया गया था। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राजेश गुप्ता और उनकी टीम ने तुरंत सक्रिय होते हुए शिशु का प्राथमिक सुधार (Primary Repair) किया। ऑपरेशन के पांचवें दिन शिशु का पेट आंशिक रूप से खुल गया (Partial Burst Abdomen), जो कि एक जानलेवा स्थिति थी। हालांकि, प्रोफेसर राजेश्वर दयाल (बाल रोग विभाग) और उनकी एनआईसीयू टीम तथा डॉ. राजेश गुप्ता के रेजिडेंट डॉक्टरों के अथक परिश्रम से शिशु ने इस संकट को मात दी। आज 3 माह का होने पर बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान है।

"यह मामला एस.एन. मेडिकल कॉलेज में दी जा रही उच्च स्तरीय नियोनेटल केयर (Neonatal Care) का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 1.4 किलो के वजन वाले बच्चे में ऐसी जटिल जन्मजात विकृति और फिर पोस्ट-ऑपरेटिव जटिलताओं का सफल प्रबंधन करना हमारे डॉक्टरों की विशेषज्ञता को दर्शाता है। प्रोफेसर राजेश्वर दयाल, डॉ. राजेश गुप्ता और दोनों विभागों के रेजिडेंट डॉक्टरों का यह आपसी समन्वय (Teamwork) वास्तव में सराहनीय है। हमारा संस्थान गरीब और जरूरतमंद मरीजों को जीवन रक्षक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।"
डॉ. प्रशांत गुप्ता (प्रधानाचार्य, एस.एन. मेडिकल कॉलेज)

"गैस्ट्रोस्चिसिस के मामलों में जीवित रहने की दर चुनौती पूर्ण होती है, विशेषकर जब बच्चा अंडरवेट हो। सर्जरी के बाद एनआईसीयू टीम और हमारे रेजिडेंट्स ने दिन-रात एक कर दिया। प्रोफेसर राजेश्वर दयाल जी के मार्गदर्शन और टीम के अटूट सहयोग से ही हम इस बच्चे को डिस्चार्ज कर पाए। आज फॉलो-अप में बच्चे की सक्रियता देखकर पूरी टीम को आत्मसंतुष्टि मिली है।"
डॉ. राजेश गुप्ता (विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग एवं पीडियाट्रिक सर्जन)

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

हेल्थ

Agra News: Hair transplant and Cosmetic Surgery Cosmo Experts Medcity inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में युवाओं के गंजेपन का अत्याधुनिक तकनीकि से इलाज. चेहरे की...

error: Content is protected !!