आगरालीक्स…आगरा के बालाजीनगर मंदिरमें दुर्गा माँ हुई विराजमान. विधि-विधान से पूजन, हवन के बाद हुआ भंडारा
बालाजी नगर युवा मंडल द्वारा शुक्रवार को पूजन, हवन के बाद विधि-विधान से माता रानी की स्थापना की गई। भंडारे के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। बालाजी नगर, कमला नगर में पिछले दिनों से दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । गुप्त नवरात्रि में माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की गई। विपुल सिंघल ने बताया पाँच दिवसीय आयोजन के दौरान शुक्रवार को माता रानी का विधि-विधान के साथ विराजमान किया गया।शरद माहेश्वरी ने कहा कि पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह से ही नगर माता के गीतों से गुंजायमान रहा। पुरुष ने कुर्ता-पजामा और महिलाओं ने साड़ी पहनकर भगवती की पूजा की और मनोकामनाएं माँगी। गौरव अग्रवाल और अमित बंसल ने कहा माता रानी का शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। उसके बाद भगवती की भजन संध्या की गई, जिसमें भक्त भक्ति में नाचते नजर आए। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद अग्रवाल, के के गर्ग, मनीष अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल मौजूद रहे।