आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में पांच जगह कुत्तों के लिए डॉग फीडर्स और वाटर फीडर की स्थापना की गई. Jobaaj Group और संस्कृति यूथ फाउंडेशन की पहल
Jobaaj Group और संस्कृति यूथ फाउंडेशन द्वारा संजय पैलेस में 5 जगह कुत्तों के लिए डॉग फीडर्स और वाटर फीडर की स्थापना की गई। यह उपाय हमारे विशेष प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस भीषण गर्मी में कुत्तों के स्वास्थ्य और खुशहाली का ध्यान रखना है।
कुत्तों के फीडर्स के इस नए प्रयोग के माध्यम से, हम अब उन्हें सही समय पर खाने का पौष्टिक आहार प्रदान कर सकते हैं। यह उपकरण खुद कार्यरत है और खाने की स्वचालित रूप से आवश्यक मात्रा में खाने की सुनिश्चित करता है।