आगरालीक्स…आगरा में डा. अमित श्रीवास्तव बने एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा के अध्यक्ष. एएसए की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
आगरा एसोसिएशन आफ सर्जन्स आफ आगरा (एएसए) का आठवां अधिष्ठापन समारोह होटल होलिडे इन में आयोजित किया गया। डॉ. अमित श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला, इसके साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष डा. अमित श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष (अध्यक्ष निर्वाचित 2027) डा. शरद गुप्ता
सचिव डा. जगत पाल सिंह
कोषाध्यक्ष डा. संदीप गुप्ता
संयुक्त सचिव डा. उत्कर्ष और डा. करन रावत डायरेक्टर समाज सेवा डॉ. सुनील शर्मा
डायरेक्टर एकेडमिक डा. अनुभव गोयल
डायरेक्टर हेल्दी सर्जन्स डॉ. करन रावत
चीफ कोआर्डिनेटर डॉ. अंकुर बंसल
एएसए के अधिष्ठापन समारोह में स्वर्गीय डॉ. अजय प्रकाश और डॉ. किशोर पंजवानी को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश ने डॉ. अमित श्रीवास्तव को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। इस दौरान यूपीएएसआई के चेयरमैन डॉ. आनंद मिश्रा, यूपीएसआइ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निखिल सिंह, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता। समारोह में डॉ. रोशन लाल, डॉ. राहुल सहाय और डॉ. डीसी गोयल को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। निशुल्क सर्जिकल कैंप लगाने के लिए डॉ.श्वेतांक प्रकाश सम्तानित किए गए। डॉ. अमित श्रीवास्तव ने पूरे वर्ष की कार्य योजना बतायी जिसकी त्रेमासिक समीक्षा की जाएगी।
डॉ. समीर कुमार ई. सी. मेंबर ने कहा कि चिकित्सको को कुछ अपनी चिकित्सा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभानी होगी। डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी लेते हुए गरीब मरीज की सहायता एवं रामलाल वृद्धा आश्रम व विधवा आश्रम घटिया में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ. एचएल राजपूत, डॉ रवि पचौरी, डा. सुरेंद्र पाठक, डा. अंकुर अग्रवाल, डा. राजेश गुप्ता, डा. संदीप गुप्ता, डा. मयंक जैन, डा. अंकुर अग्रवाल, प्रो. अवनिश सक्सेना, प्रो. सरीना अग्रवाल डॉ अनंग उपाध्याय डॉ रवि गोयल डॉ. अनुभव गोयल आदि मौजूद रहे।