आगरालीक्स…आगरा में एडीए की अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 में शुरू हुआ प्लॉटों का रजिस्ट्रेशन. कुल 215 प्लॉट. जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
आगरा विकास प्राधिकरण की ककुआ भांडई स्थित बहुचर्चित अटलपुरम टाउनशिप के फेज 3 के आवासीय भूखंडों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. शुक्रवार को मंडलायुक्त ने टाउनशिप फेज-3 के सेक्टर-08 का शुभारंभ किया गया. अटलपुरम टाउनशिप फेज-3 में सेक्टर-08 के समस्त श्रेणी के कुल 215 प्लॉट्स हैं. आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण/आवदेन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है. शासन के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in एवं प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं जिसकी अन्तिम तिथि 16 मार्च है.सेक्टर/प्लॉटों का विवरणः-
एम०आई०जी० के 54, एम0आई0जी0-2 के 05, एम०आई०जी०-3 के 65, एच०आई०जी० के 79, सुपर एच०आई०जी० के 12 प्लॉट सहित कुल 215 प्लॉट पंजीकरण हेतु उपलब्ध हैं.