आगरालीक्स…. आगरा के बिल्डर ने रियल एस्टेट में पैसे लगाने के लिए 400 निवेशकों को तैयार कर लिया, उसने 16 करोड़ रुपये ले लिया, इसके बाद गायब हो गया। अरेस्ट , पत्नी और बेटी फरार।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले प्रेम शंकर गुप्ता 10 वीं पास है। माता पिता का निधन होने के बाद वह दिल्ली चला गया और एक प्रोपर्टी डीलर के यहां काम करने लगा। इसके बाद उसने अपनी रियल एस्टेट की कपंनी बना ली। इस कंपनी के माध्यम से निवेशकों से संपर्क किया।

400 निवेशकों के रुपये लगाए
रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक प्रेम शंकर गुप्ता अब गुरुग्राम के सेक्टर 104 स्थित पुरी एमराल्ड सोसायटी में रह रहा है। उसने राजस्थान के नीमराना में आवासीय परियोजना के नाम पर 400 निवेशकों को प्लाट देने के नाम पर रुपये लिए। मगर, प्लाट नहीं दिया। इस तरह 16 करोड़ की ठगी की।
रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को पकड़ा
आर्थिक अपराध शाखा ने प्रेम शंकर गुप्ता को गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया, इससे पहले सात अन्य मामलों में उसे अरेस्ट किया जा चुका है। प्रेम शंकर गुप्ता की पत्नी और बेटी फरार हैं। इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं।