आगरालीक्स…Agra News : आगरा के पहले सर्टिफाइड रोबोटिक ज्वाइंट सर्जन बने डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा। नई तकनीकी से दर्द रहित घुटना, कूल्हा प्रत्यारोपण के साथ ही बीमारी और सर्जरी को लेकर लोगों को कर रहे जागरूक। ( Agra News : Dr. DP Sharma First certified Robotic joint surgeon of Agra)
आगरा के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा के छोटे बेटे डॉ. दिव्य प्रकाश शर्मा, (Dr. DP Sharama ) एमआईएस तकनीकी से ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कर रहे हैं। आगरा के साथ ही दिल्ली नोएडा में उनसे ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कराने के लिए देश भर से मरीज आने लगे हैं। कुछ ही समय में उनकी लोकप्रियता ज्वाइंट रिप्लसेमेंट की नई तकनीकी और मरीजों को जागरूक करने के लिए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से लगातार बढ़ रही है।
सर्टिफाइड रोबोटिक ज्वाइंट सर्जन
रामैया यूनिवर्सिटी बेंगलूरू में रोबोटिक सर्जरी के लिए आयोजित कार्यशाला में डॉ. डीपी शर्मा को रोबोटिक ज्वाइंट सर्जन का सर्टिफिकेट दिया गया है। वे स्ट्राइकर और जॉनसन एंड जानसन से सर्टिफाइड ज्वाइंट सर्जन बन गए हैं। देश में कुछ ही अस्थि रोग विशेषज्ञ दोनों संस्थाओं से सर्टिफाइड ज्वाइंट सर्जन हैं।