आगरालीक्स…आगरा से बनारस अब 7 घंटे की यात्रा. वंदे भारत एक्सप्रेस की पहले दिन की 80 प्रतिशत सीटें खाली. कानपुर और प्रयागराज भी स्टॉपेज, जानिए किराया, दूरी और टाइमिंग
आगरा से बनारस जाने के लिए अब लोगों को कल से नई वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है. 23 सितंबर को आगरा कैंट से सुबह 6 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस 20176 बनारस के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टॉपेज के बाद बनारस सात घंटे यानी दोपहर एक बजे 573 किमी दूरी को पूरा कर पहुंच जाएगी.
पहले दिन 80 प्रतिशत सीटें खाली
सात कोच की इस वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास की दो सीटें मिलेंगी. 23 सितंबर को पहले दिन जाने वाली इस ट्रेन में फिलहाल 80 प्रतिशत सीटें खाली हैं.
जानिए किराया
आगरा कैंट—बनारस के लिए चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयर कार का किराया 1570 रुपये रखा गया है तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2850 रुपये रखा गया है.
ये होंगे स्टॉपेज
सुबह 6 बजे आगरा कैंट के बाद इस ट्रेन का पहला स्टॉपेज 6 बजकर 48 मिनट पर टूंडला स्टेशन है. इसके बाद सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर इटावा, 9 बजकर 15 मिनट पर कानपुर, 11 बजकर 25 मिनट पर प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस है.