Saturday , 20 June 2026
Home आगरा Agra News: Dr. Savita Tyagi of Agra became the President of AOGS and Dr. Sangeeta became the Secretary…#agranews
आगरा

Agra News: Dr. Savita Tyagi of Agra became the President of AOGS and Dr. Sangeeta became the Secretary…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा की डॉ. सविता त्यागी बनी एओजीएस की अध्यक्ष और डॉ. संगीता सचिव. एओजीएस की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

आगरा आब्स एंड गायनी सोसायटी (एओजीएस) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। डॉ. सविता त्यागी को अध्यक्ष, डॉ. संगीता चतुर्वेदी को सचिव चुना गया है। फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल में आयोजित समारोह के अंतर्ग नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए एम्स नई दिल्ली कीं डॉ. नीना मल्होत्रा ने 21वीं सदी में रिप्रोडक्शन में बदलाव विषय पर विचार रखे। कहा कि कई कारणों की वजह से प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ा है। इसमें मानसिक दबाव, तनाव, ​खराब खान—पान और बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुषमा गुप्ता ने अध्यक्षीय उदबोधन दिया और निवर्तमान सचिव डॉ. पूनम यादव ने बीते सत्र की रिपोर्ट विस्तार से रखी। इससे पूर्व डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने प्रो. कुसुम गुप्ता—डॉ. प्रभा मल्होत्रा ओरेशन एवं मुख्य अतिथि से सबको परिचित कराया, प्रो. संध्यान अग्रवाल और ​प्रो. रिचा सिंह ने समारोह की विषय वस्तु रखी। डॉ. नीलम रावत ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रो. संध्या अग्रवाल, प्रो. नरेंद्र मल्होत्रा, प्रो. सरोज सिंह ने की।

ये है नई कार्यकारिणी
डॉ. रजनी पचौरी और डॉ. रिचा सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. रेखा टंडन और डॉ. नीहारिका मल्होत्रा को संयुक्त सचिव, डॉ. पूनम यादव को कोषाध्यक्ष, डॉ. अमित टंडन और डॉ. मीनल जैन को क्लीनिकल सचिव, बनाया गया है। डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा सदस्यता प्रभारी एवं चुनाव अधिकारी हैं। डॉ. रंजू अग्रवाल फॉग्सी दोस्त हैं, डॉ. संजना महेश न्यूज लैटर कमेटी कीं चेयरमैन, डॉ. स्मिता राघव को चेयरमैन, डॉ. शिखा सिंह साइंटिफिक कमेटी कीं चेयरमैन, डॉ. श्रद्धा अग्रवाल और डॉ. योगेश सिंघल को चेयरमैन, डॉ. रत्ना शर्मा कल्चरल कमेटी कीं चेयरमैन, डॉ. देबाशीष सरकार और डॉ. निधि बंसल को चेयरमैन, डॉ. रूचिका गर्ग को सोशल मीडिया कमेटी कीं प्रभारी, डॉ. वैशाली टंडन और डॉ. अर्चना सिंघल को को-चेयरमैन बनाया गया है। अन्य गतिविधियों में डॉ. युवराज सिंह चेयरमैन, डॉ. वीके सिंघल को- चेयरमैन और डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. रवि पचौरी, डॉ. केशव मल्होत्रा सदस्य हैं। डॉ. उर्वशी, डॉ. रेखा रानी, डॉ. ईला किशोर, डॉ. अंजना सिंह सहयोजित सदस्यों में शामिल हैं।

संरक्षक और वैज्ञानिक सलाहकार
बता दें कि वयोवद्ध चिकित्सक डॉ. आरएम मल्होत्रा, डॉ. कमलेश टंडन, डॉ. संध्या अग्रवाल, डॉ. अरूण नागरथ, डॉ. रति खंबाटा इस संस्था के संरक्षकों में और डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. अल्का सारस्वत, डॉ. मधु राजपाल, डॉ. संतोष सिंघल, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. आरती गुप्ता शर्मा वैज्ञानिक सलाहकार मंडल में शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

error: Content is protected !!