आगरालीक्स… आगरा में कोरोबारी अपने दोनों बेटे और पत्नी को करंट लगाता है, उनकी स्कूल की फीस जमा नहीं की, इससे स्कूल जाना बंद हो गया, कारोबारी नशे का आदी है।
आगरा के न्यू आगरा निवासी कारोबारी अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता है। एक बेटा कक्षा नौ तो दूसरा बेटा कक्षा आठ का छात्र है। दोनों भाई बच्चों के लिए चलाई जा रही संस्था महफूज के समन्वयक नरेश पारस से मिले। उनका कहना है कि पिता का कारोबार अच्छा चलता है लेकिन वह नशे का आदी है। नशा करने के बाद पिता का रूप बदल जाता है। वह मारपीट करने लगते हैं।

करंट लगाया और स्कूल की फीस भी जमा नहीं की
आरोप है कि पिता कई बार नशा करने के बाद करंट लगा चुके हैं और मारपीट करते हैं। एक बार पिता की पिटाई से आंख में चोट लग गई थी उस समय भी पुलिस को सूचना दी थी। आए दिन पिता पिटाई करते हैं अब उन्होंने स्कूल की फीस जमा करना बंद कर दिया है। इससे स्कूल छूट गया है। दोनों भाई पढ़ना चाहते हैं।
नशा मुक्ति केंद्र में कराया भर्ती
संस्था के समन्वयक नरेश पारस दोनों बच्चों को लेकर एसडीएम से मिले, उन्होंने थाना न्यू आगरा पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने नशे की लत के कारण आरोपी पिता को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया है।
सांकेतिक फोटो