आगरालीक्स…आगरा में छात्रों का विवि में हंगामा. गेट और शीशे तोड़े. नारेबाजी कर लगाया जाम. आज से शुरू हो रही बीएएमएस परीक्षा निरस्त होने से आए आक्रोश.
कई महीनों से बीएएमएम परीक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों का सब्र आज टूट गया. आज से शुरू होने जा रही बीएएमएस परीक्षा निरस्त होने से स्टूडेंट्स भड़क गए और उनहोंने विवि के पालीवाल परिसर में जमकर हंगामा किया. उन्होंने मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुस गए. सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो उनसे भी भिड़ गए. इसके बाद नारेबाजी करते हुए कुलसचिव कार्यालय पहुंच गए जहां शीशे तोड़ दिए गए. लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी विवि के ओर से कोई भी अधिकारी परीक्षा निरस्त होने का कारण और कब होंगी यह बताने के लिए नहीं पहुंचा. इससे छात्रों मे ंऔर आक्रोश फैल गया और उन्होंने पालीवाल पार्क पहुंचकर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

आज होनी थी परीक्षा, हो गई निरस्त
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से आगरा के साथ ही अलीगढ़ मंडल के भी 14 आयुर्वेदिक कॉलेज संबद्ध है. बीएएमएस की परक्षा कराने के लिए स्टूडेंट्स कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन परीक्षा नहीं हो रही हैं. हाल ही में विवि की ओर से बीएएमएस के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य, स्पेशल और पूरक परीक्षाएं खंदारी परिसर स्थित नोडल सेंटर आईईटी में आज से कराने का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था. पहले दिन करीब एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स को परीक्षा देनी थी और इसके लिए वे यहां पहुंच गए थे.
परीक्षा सुबह 10 बजे से होनी थी लेकिन सुबही चार बजे छात्रों के व्हाट्सअप पर परीक्षा निरस्त होने का मैसेज हपुंचने लगा. इस पर सुबह 8 बजे से स्टूडेंट्स आईईटी पहुंच गए. छात्रों ने यहां परीक्षा निरस्त होने का कारण जानना चाहा लेकिन 10 बजे तक कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा. इस पर आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए विवि के पालीवाल परिसर पहुंच गए. नारेबाजी कर रहे छात्रों को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया जिस पर छात्र गेट तोड़कर अंदर घुस गए. कुलपति कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए कुलसचिव कार्यालय पहुंच गए. सुरक्षाकर्मियों के साथ भी उनकी भिडंत हुई. लेकिन इसके बाद भी कोई अधिकारी छात्रों के पास नहीं पहुंचा.
आक्रोशित छात्रों ने पालीवाल पार्क पर जाम लगा दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर हपुंच गई. पुलिस ने छात्रों को जाम न लगाने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने. कई छात्रों को पुलिस थाने ले गई.