आगरालीक्स…श्री सुंदरकाण्ड पाठ से मिलती है मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास. उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में आलौकिक रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे दरबार में हुआ संगीतमयी सुंदरकाण्ड श्रुतिपाठ
श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से हनुमत कृपा बरसती है। यह श्रुतिपाठ सभी संकटों, शोक, भय और रोगों को दूर करता है। यह कहना है वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ आरसी मिश्रा का। शनिवार सुबह उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में आस्था का दरबार सजाया गया। श्री सुंदरकाण्ड का संगीतमयी पाठ हुआ। अलौकिक दरबार को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया। इस दौरान समूचा प्रेक्षागृह श्रीराम और श्री हनुमान की स्तुति और जयकारों से गुंजायमान रहा। समस्त श्रोतागण भक्तिरस से सराबोर हुए।
वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरश्री मिश्रा की विशेष इच्छा और उत्साह से भक्तिमय हुए वातावरण में अस्पताल के समस्त चिकित्सकगण, प्रबंधकगण एवं पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हुए। डा. मिश्रा ने श्रीराम स्तुति और सुंदरकाण्ड के महत्व को भी साझा किया। कहा कि सुंदरकाण्ड हमारे अहंकार का शमन और विनम्रता का सृजन करता है। इससे हमें मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। चिकित्सकीय कर्तव्य के अनुपालन में विनम्रता एवं ईश्वरीय आस्था का विशिष्ट महत्व है। निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा और डा नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि श्री सुंदरकाण्ड पाठ से अमंगलों का नाश होता है और आपके जीवन में हर समय मंगल का आगमन होता है। रीजनल हैड, वेस्टर्न यूपी उजाला सिग्नस हेल्थकेयर दिव्य प्रशांत बजाज ने बताया कि कार्यक्रम को फेसबुक लाइव और यूट्यूब के जरिए आॅनलाइन प्रसारित किया गया था। उजाला सिग्नस रेनबो परिवार के लोगों और महानुभावों ने सुंदरकाण्ड का पाठ और श्रीराम जाप किया।
इस अवसर पर डॉ शील कुमार मिश्रा, डॉ अनिल राजन, डॉ रेणुका डंग, डाॅ. वीनिश जैन, डा. वंदना कालरा, डॉ अनूप खरे, डॉ केशव मल्होत्रा, डा. मयंक बंसल, डाॅ. विजयवीर सिंह, डॉ मनप्रीत शर्मा, डॉ सेमी बंसल, डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षा अरोड़ा, डॉ विशाल गुप्ता, डाॅ. पंकज भाटिया, डाॅ. प्राची मेहता, डा. सुकुमार पांड्या, डा. सोनम पांड्या, डा. राजेश शर्मा, राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, हरजीत सिंह सोढ़ी, तरूण मैनी आदि ने श्रुतिपाठ पूजा अर्चना की।

