आगरालीक्स…Agra News: आगरा के कमला नगर, सिकंदरा में दुकान, व्यावसायिक और आवासीय प्लॉट के साथ ही फ्लैट की आवास विकास परिषद कर रहा ई नीलामी। जानें। ( Agra News: E auction of Plot, Shops & Flat of Awas Vikas Parishad on 30th September #Agra)
आगरा में आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय, व्यावसायिक प्लाट, दुकान और फ्लैट की ई नीलामी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार सिंह के अनुसार, कमला नगर और आवास विकास में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संपत्तियों का आवंटन किया जाएगा। ई नीलामी 30 सितंबर को होगी, पंजीकरण व टोकन राशि जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है।
प्लाट से लेकर फ्लैट की नीलामी
कमला नगर योजना में तीन और सिकंदरा योजना में छह दुकानें हैं इनकी क्षेत्रफल आठ से 12 वर्ग मीटर है। सिकंदरा योजना मं 18 व्यावसायिक प्लाट 100 से 1200 वर्ग मीटर के हैं और 24 प्लॉट 250 से 1200 वर्ग मीटर के हैं। इनमें सेक्टर 2 सी के 21 और सेक्टर 16 ए के तीन प्लॉट की बिक्री की जानी है। इसके साथ ही ग्रीन एन्क्लेव परियोजना के तहत 2 बीएचके के 78 फ्लैट की भी बिक्री की जाएगी, सभी प्लॉट व संपत्तियां रेरा में पंजीक्रत हैं, 60 दिन में भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।