आगरालीक्स…आगरा व आसपास के युवक—युवती एटा के एक होटल में पकड़े गए. होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस थी पुलिस. मामला निकला कुछ और
आगरा, हाथरस के आठ युवक और आठ युवतियां एटा के एक होटल के कमरे में मिले हैं. पुलिस ने होटल में सैक्स रैकेट चलने की सूचना पर छापा मारा लेकिन मामला आपसी विवाद का निकला. इसके बाद पुलिस ने युवतियों को उनके घर बिना किसी कार्रवाई के भेज दिया जबकि युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया.

मामला एटा के जलेसर में रेलवे रोड स्थित एक होटल का है. थाना पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली कि होटल में सैक्स रैकेट चल रहा है. इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा और सभी कमरों को खंगाला. पुलिस को होटल के अलग—अलग कमरों में आठ युवक और युवतियां मिले. पुलिस ने इस सभी को बाहर निकाला. काफी देर तक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने युवतियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया और युवकों को थाने ले आई. ये युवक आगरा, हाथरस व जलेसर के थे. पुलिस ने इनका शांतिभंग में चालान कर दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि सैक्स रैकेट चलने की सूचना गलत थी. छापामार कार्रवाई में मामला आपसी विवाद का निकला. एसएसपी का कहना है कि होटल के रेस्टोरेंट में कुछ युवक—युवतियों का खाना खाने के दौरान आपस में विवाद हो गया था.