आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद से गर्मी के तेवर भी हुए कम. लेकिन कल से लगातार पांच दिन तक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना.
आगरा में रविवार को आई बारिश और तेज आंधी के कारण गर्मी के तेवर कम हुए हैं. सोमवार को तापमान में कमी आई. धूप तो खिली लेकिन उसकी तपिश उतनी तेज नहीं थी जितनी पहले हो रही थी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

तापमान बढ़ने की संभावना
इधर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.कल से लगातार चार दिन तक शहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता हे. मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है.
19 जून को मानसून पहुंचने की संभावना
इधर मानसून तीन दिन पहले ही केरल तक पहुंच गया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश में मानसून के 19 जून तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने इस बार अच्छी बारिश के संकेत जताए हैं.