आगरालीक्स…आगरा क्षेत्र रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रबंध समिति का चुनाव आज.
शुक्रवार को रोड़वेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ० प्र० आगरा क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबन्ध समिति का चुनाव ताज डिपो में किया जाएगा। यह चुनाव संगठन की क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक मुनेन्द्रपाल सिंह अलीगढ एवं शान्तिस्वरुप अग्निहोत्री इटावा क्षेत्र की देख रेख में सम्पन्न होगा। चुनाव में आगरा क्षेत्र के 06 डिपो में वर्तमान में कार्यरत दस प्राथमिक शाखा के पदाधिकारी भागीदारी करेगे।