आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक पटाखा मशीन की खूब बिक्री हो रही है, इसमें बम पटाखे और रॉकेट की आवाज निकलती है और रिमोर्ट से चलाया जाता है। ( Agra News: Electronic Patakha Machine @ Rs 1000, Blue tooth Deepak @ 100 #Agra )
दीपावली के लिए बाजार में कई तरह के नए प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। बेलनगंज, हींग की मंडी सहित स्थानीय बाजारों में इस बार इलेक्ट्रॉनिक पटाखा मशीन की मांग ज्यादा है यह 1000 रुपये कीमत की मशीन है और बिजली से चलती है। इसमें एक रिमोर्ट भी दिया गया है, इसका बटन दबाते ही बम पटाखे और रॉकेट की आवाज आने लगती है इससे लगता है बम पटाखे चलाए गए हैं, इससे जलने का डर नहीं है, प्रदूषण नहीं होगा साथ ही पैसे भी कम खर्च होंगे।
ब्लू टूथ दीपक की भी मांग
इसके साथ ही बाजार में ब्लू टूथ दीपक भी उपलब्ध है, यह दीपक की तरह से जलेगा, इसे मोबाइल से कनेक्ट कर भजन और गाने सुन सकते हैं। इसकी कीमत 100 रुपये है।