आगरालीक्स …Agra News: आगरा दिल्ली हाईवे पर कामायनी के सामने का कट 12 घंटे बाद खोला गया, मेट्रो के काम के चलते खोला गया कट बंद कर दिया गया था। इससे जाम लगने लगा था और भावना एस्टेट की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। ( Agra News: Kamayani cut on Agra Delhi highway open after 12 hours#Agra )
आगरा दिल्ली हाईवे पर गुरु द्वारा गुरु के ताल से सिकंदरा एलआईसी कार्यालय तक मेट्रो का काम चल रहा है। इसके लिए रोड के दोनों तरफ बेरिकेडिंग की गई है, पुराने कामायनी हॉस्पिटल के सामने कट बना दिया गया था जिससे गुरु द्वारा गुरु के ताल की तरफ से आने वाले वाहन भावना एस्टेट की तरफ जाने के लिए कट से आ जा सकें उन्हें सिकंदरा चौराहे तक नहीं जाना पड़े।
सुबह खोल दिया गया कट
रविवार को कट बंद कर दिया गया था इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। सोमवार सुबह मेट्रो ने कट खोल दिया और पहले ही तरह से वाहन आ जा रहे हैं।