आगरालीक्स…ताजमहल फ्री में देखना चाहते हैं तो इस दिन जाइए. देशी—विदेशी सभी पर्यटकों को ताजमहल में मिलेगी फ्री एंट्री. आगरा फोर्ट, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी के भी होंगे फ्री में दीदार
विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा. इस दौरान ताजमहल सहित सभी विभिन्न स्मारकों जैसे आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा आदि में यह मनाया जाएगा. विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 19 नवंबर को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा. एएसआई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश के तहत ताजमहल में प्रवेश फ्री रहेगा लेकिन मुख्य गुंबद तक जाने के लिए 200 रुपये का टिकट में कोई छूट नहीं मिलेगी.
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि पहली बार सोरों जी के सीताराम मंदिर से विश्व धरोहर सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी. यहां पर गुप्त कालसे लेकर अब तक देशभर के विभिन्न स्मारकों, भवनों और इमारतों में रामायण से जुड़े प्रसंगों के अंकन की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी.