आगरालीक्स…आगरा में भजन संध्या में कार्ड से मिलेगा प्रवेश. यहां से प्राप्त करें प्रवेश पास. चित्र—विचित्र महाराज बहाएंगे भक्ति गीतों की गंगा.
आशा सेवा समिति द्वारा भजन संध्या एक शाम, बांके बिहारी जी के नाम का आयोजन 20 फरवरी को शाम 6 बजे से किया जा रहा है, जिसमें विश्व विख्यात भजन रसिक चित्र-विचित्र जी महाराज की भक्ति गीतों की गंगा बहाएंगे। राव कृष्णपाल सिंह आडीटोरियम, आरबीएस डिग्री कालेज, खंदारी पर आयोजित इस भजन संध्या में निशुल्क प्रवेश, कार्ड द्वारा ही किया जा सकेगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष पार्षद मुरारीलाल गोयल, (पेंट) के अनुसार इसके प्रवेश पत्र उनके सुल्तानगंज पुलिया चौराहा 9358399066 से अथवा कमला नगर के आईफा इंस्टीट्यूट9760415230 से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक सचिन सारस्वत के अनुसार एक पास केवल एक व्यक्ति के लिए होगा। श्रोताओं को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले अपने सीट ग्रहण करनी होगी।