आगरालीक्स…आगरा में रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” और श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी ने वृक्षारोपण, तुलसी वितरण, मिट्टी से बने पात्र बांटकर मनाया पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून को श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक डॉ. मदन मोहन शर्मा और नकुल सारस्वत द्वारा,डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्विधालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़”के सहयोग से,विश्विधालय कुलपति प्रो.आशु रानी के निर्देशन में वृक्षारोपण,तुलसी वितरण एवं पक्षियों के पानी के लिए मिट्टी से बने पात्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन शहर में विभिन्न स्थानों पर किया गया
वितरण की शुरुआत सुबह विश्विधालय के पालीवाल पार्क परिसर से हुईं जहाँ छात्रों को पंछियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु मिट्टी के पात्र वितरित किये गए और तुलसी पौधा पर्यावरण संरक्षण के साथ दिया गया.जिसको छात्रों व शिक्षकों ने पानी भरकर तुरंत उचित स्थान पर रख दिया और इसलिए नेक कार्य में विशेष सहयोग किया.खास बात ये रही की पिछले कुछ दिनों से श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा मिट्टी के पात्र बाटने का सिलसिला लगातार जारी रहा,वो भी आज विश्व पर्यावरण दिवस तक 2100 पात्र वितरण का लक्ष्य पूरा करके संपन्न हुआ.
इसके उपरांत इस मुहिम को विशेष सहयोग मिला बाह विधायक रानी पक्षपालिका,पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह, विश्विधालय कुलपति प्रो.आशु रानी,मुख्य विकास अधिकारी (आई ए एस) ऐ मणिकन्दन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव,एडीएम सिटी,एडीएम प्रशासन,डीसीपी नगर पुलिस का और सभी ने इसकी बहुत सरहाना करते हुए समाज के सभी प्रबुद्ध लोगो से ऐसे प्रयास करने के लिए आह्वान किया.
सामुदायिक रेडियो की कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना और इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव ने प्रचार प्रसार में भी विशेष योगदान दिया.