आगरालीक्स…आगरा में 4 डग्गामार बसें सीज. आईएसबीटी के बाहर खड़ी होकर भरी जा रही थीं इनमें अवैध सवारियां.
अवैध डग्गामार अभियान को जोर देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक एवं संभागीय परिवहन अधिकारी केडी सिंह के मागदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा प्रदत्त ट्रैफिक पुलिस टीम के सहयोग से सक्षेप्र फोर्ट डिपो आगरा की टीम फोर्ट आगरा द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान ISBT के बाहर हाईवे पर सिकंदरा, ISBT एवं वाटरवर्क्स पर बृहद अभियान चलाया गया। सवारियाँ भरती हुयी 03 डग्गामार बसें व 01 छोटी वाहन सीज किए गए।

- MP07P-1160 बस
- MP06T-1040 बस
3.,HR38-AB 6410 - HR55AK1679 छोटी गाड़ी
एक साथ पकड़ कर कार्यशाला में खड़ी करवा दी गई है। परिवहन विभाग एवं श्री जलालुद्दीन, इंस्पेक्टर ट्रैफिक पुलिस एवं उनकी टीम द्वारा सीज की कार्यवाही कराई गयी। ये सभी अवैध वाहन आगरा, दिल्ली, गुरुग्राम आदि मार्ग पर संचालित थी।