Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News : European Investment Bank conduct inspection of Agra Metro from 9 to 11th April #agranews
आगराबिगलीक्स

Agra News : European Investment Bank conduct inspection of Agra Metro from 9 to 11th April #agranews

157

आगरालीक्स …..आगरा मेट्रो के कार्य की गुणवत्ता की जांच यूरोपियन निवेश बैंक की टीम करेगी, इसके बाद ही आगरा मेट्रो के लिए यूरोपियन बैंक से लिए गए ऋण की किस्त जारी होगी। जानें आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में, कितने का है प्रोजेक्ट।

आगरा मेट्रो का काम ​दिसंबर 2020 से चल रहा है। पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक आगरा मेट्रो कॉरीडोर तैयार किया जा रहा है। दूसरे चरण में ​आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरीडोर बनेगा। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद से आगरा मेट्रो का काम चल रहा है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन भी बनाए जाने हैं। इस काम को तेज कर दिया गया है।


नौ से 11 अप्रैल तक आगरा रहेगी यूरोपियन निवेश बैंक की टीम
आगरा मेट्रो के कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए यूरोपियन निवेश बैंक का छह सदस्यीय दल नौ अप्रैल को आगरा आ जाएगा। यह दल 11 अप्रैल तक आगरा में रहेगा। यहां दल एलिवेटेड सेक्शन, डिपो और भूमिगत सेक्शन का निरीक्षण करेगा। दल अपनी रिपोर्ट बना कर भेजेगा, इसके बाद मेट्रो के लिए प्रस्तावित ऋण की किस्त जारी की जाएगी।
गरा और कानपुर मेट्रो के लिए 4300 करोड़ का ऋण
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यूपीएमआरसी ने यूरोपियन निवेश बैंक से आगरा और कानपुर मेट्रो के लिए 4300 करोड़ से अधिक का ऋण लिया है। ऋण की किस्त देने से पहले यूरोयिन निवेश बैंक की टीम गुणवत्ता, समय बदृध्ता और मानकों की जांच करेगी।
यूरोपियन बैंक से ऋण मिलने के बाद बनेंगे सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन
ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इसमें करीब 1820 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यूरोपियन निवेश बैंक से ऋण मिलने के बाद अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो सकेगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक जनसंपर्क पंचानन मिश्र का मीडिया से कहना है कि यूरोपियन निवेश बैंक की टीम कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही समयबदृध्ता और मानकों पर रिपोर्ट तैयार करेगी। अप्रैल के अंत से अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

error: Content is protected !!