आगरालीक्स ….आगरा में नौ अप्रैल तक चलेगी लू, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में गर्मी कम नहीं हो रही है, इसके साथ ही लू भी चल रही है। बुधवार को भी सुबह से गर्म हवा चलने लगी है, तापमान भी 22 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में लू चलेगी, तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।
नौ अप्रैल तक लू से राहत नहीं
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में नौ अप्रैल तक लू से राहत नहीं मिलेगी, गर्म हवा चलेगी और तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।
आईएमडी का अनुमान
06-Apr 22.0 41.0 Heat Wave
07-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
08-Apr 23.0 42.0 Heat Wave
09-Apr 24.0 43.0 Heat Wave
10-Apr 23.0 42.0 Mainly Clear sky
11-Apr 23.0 42.0 Mainly Clear sky