आगरालीक्स…घर के मुख्य द्वार के लिए हर दिशा होती है अच्छी, बस उसका पद सही हो…ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक से जानें मुख्य द्वार का सही पद
घर के मुख्य द्वार के लिए हर दिशा अच्छी है, बशर्ते वह सही पद में आती है। इसके साथ ही हर वह दिशा खराब है मुख्य द्वार के लिए यदि वह सही पद में नहीं है तो। अक्सर लोगों को भ्रम रहता है कि हमारा घर दक्षिण मुखी है तो बहुत खराब है। यहां मृत्यु लोक का द्वार है। वास्तु को लेकर यह बहुत बड़ी भ्रांति है। मुख्य द्वार के लिए सबसे अच्छी मानी जाने वाली दिशा और पूरब भी आपके जीवन में तमाम परेशानियां ला सकती हैं, यदि वह सही पद में नहीं आ रही हैं। वहीं दक्षिण मुखी मकान आपको धन वैभव, नाम, सम्मान सब कुछ दे सकता है यदि वह सही नक्शे पर पर की ग्रीडिंग में सही पद पर आ रहा है।
सबसे खराब मुख्य द्वार किस दिशा का है
सबसे खराब मुख्य द्वार दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम से लेकर दक्षिण-पश्चिम दिशा का है, जहां एस-6 से डब्ल्यू-1 तक के पद आते हैं। इस दिशा में मुख्य द्वार आपकी सोच समझ को कमजोर करने के साथ कर्जे, रिश्तों में असुरक्षा और जीवन स्तर को बहुत निचले स्तर तक ला सकता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में द्वार होने पर कोई उपाय भी काम नहीं आता। घर में अचानक किसी बीमारी के कारण दुर्घटनाएं भी सम्भव है।
सबसे अच्छे मुख्य द्वार
सबसे अच्छा मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में एस-3-4 पद पर, पश्चिम दिशा में डब्ल्यू-3-4 पद पर, उत्तर दिशा में एन-3-4 पद पर और पूरब दिशा में ई-3-4 दिशा में होते हैं। इन दिशाओं में यदि मुख्य द्वार हो तो खराब समय में भी आपको किसी न किसी रूप में सहयोग मिलना, आपकी बुद्धिमता को ठीक रखना और मान सम्मान दिलवाता है।