Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : External Assessment of Health Centers of Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : External Assessment of Health Centers of Agra#Agra

269

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है। ( Agra News : External Assessment of Health Centers of Agra#Agra )
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में सीएचसी खेरागढ़ सहित चार सीएचसी का कायाकल्प टीम द्वारा एक्सटर्नल एसेसमेंट (बाहरी मूल्यांकन) होना है। इस क्रम में आगामी दिनों में टीम सीएचसी फतेहाबाद, सीएचसी बिचपुरी और सीएचसी अछनेरा का भी एक्सटर्नल एसेसमेंट करेगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा इकाईयों और स्वास्थ्य केन्द्रों का नामांकन आंतरिक, सहकर्मी एवं बाहरी मूल्यांकन के अंतर्गत तीन चरणों में किया जाता है। इन चरणों के माध्यम से सभी बिन्दुओं जैसे – स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण, समर्थन तथा स्वच्छता को बढ़ावा देना, मरीजों के साथ स्टाफ का सकारात्मक व्यवहार आदि पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें आंतरिक मूल्यांकन का निरीक्षण स्थानीय टीम दवारा तथा वाह्य मूल्यांकन का निरीक्षण राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया जाता है।

सीएचसी खेरागढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कायाकल्प एक्सटर्नल असेसमेंट टीम में डॉ. शान-ए-आलम और मनीष द्विवेदी के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने सबसे पहले रोड साइड और केंद्र के मेन गेट पर लगे हुए बोर्ड व कैटल गार्ड को देखा। हॉस्पिटल परिसर में झाड़ियां हैं या नहीं इसका मूल्यांकन किया। स्वच्छ पेयजल, क्लोरिनेशन, स्ट्रीट लाइट, हर्बल गार्डन, जननी सुरक्षा योजना की किचन का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही किचन की स्वच्छता और रसोईयों के स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी ली। टीम द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट का भी मूल्यांकन किया गया और पूरे सीएचसी की स्वच्छता का मूल्यांकन किया। इसके बाद टीम ने एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया व उसके लाइसेंस के संबंध में जानकारी प्राप्त की। टीम ने चिकित्सकों से एंटीबायोटिक पॉलिसी और उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों के बारे में जानकारी ली। फार्मेसी के प्रिंसिपल और दवाओं के रखरखाव व डबल लॉक के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी में बायोमेडिकल वेस्ट के पृथक्कीकरण और मेडिसिन के बारे में जानकारी ली। टीम ने दंत कक्ष, लैब व ऑपरेशन थियेटर,

स्टरलाइजेशन, प्रसव कक्ष,ट्राएज एरिया, न्यू बॉर्न सिक यूनिट व रक्त भंडारण कक्ष का भी अवलोकन किया। परिसर में ईकोफ्रेंडली एरिया के बारे में भी जानकारी ली। प्रसव कक्ष में नर्सिंग स्टाफ से उपयोग होने वाली किट व इंफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गठित विभिन्न कमेटियों और प्रोटोकॉल के बारे में भी टीम ने जानकारी ली। टीम द्वारा सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि एक्सटर्नल एसेसमेंट के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता, कर्मचारियों के कार्यों की तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की सराहना की|। इस अवसर पर सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

error: Content is protected !!