आगरालीक्स …Agra News : आगरा के नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के एक्जीक्यूटिव आफिसर टीआर सिंह की सड़क हादसे में मौत।
आगरा के रायभा अछनेरा के रहने वाले 64 साल के टीआर सिंह कई सालों से नेशनल चैंबर में एक्जीक्यूटिव आफिसर थे। चैंबर के स्टाफ में सबसे वरिष्ठ थे, वे हर रोज अपने गांव से नेशनल चैंबर के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय पर आते थे और रात को वापस अपने घर जाते थे।
आटो में कार से मारी टक्कर
चैंबर में टीआर सिंह के सहकर्मी पथौली निवासी धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार, गुरुवार रात को उन्होंने रात पौने आठ बजे टीआर सिंह को बोदला चौराहे पर उतारा था वे अपने गांव जाने के लिए एक आटो में बैठ गए। बोदला से आठ किलोमीटर आगे सामने से आ रही कार ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में घायल टीआर सिंह सहित अन्य लोगों को साकेत अस्पताल में भर्ती कराया। टीआर सिंह की मौत हो गई।