आगरालीक्स…आगरा हुआ रिमझिम—रिमझिम. बारिश ने बांधा समां.. आने वाले दिनों में भी बारिश के अच्छे संकेत..जानें तापमान
आगरा में बारिश ने समां बांध दिया है. दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश रिमझिम रिमझिम के रूप में लगातार शाम ताक होती रही. इससे एक ओर मौसम सुहावा हो गया तो वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. तापमान भी कम हुआ है.आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयातो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में लगातार बारिश के अच्छे संकेत हैं. आने वाले चार से पांच दिन बारिश हो सकती है. कभी कभी तेज बारिश भी हो सकती है.
Departure from Normal(oC) NAMinimum Temp (oC) (Recorded. on 02/07/25) 26.8
Departure from Normal(oC) -1.4