आगरालीक्स… आगरा में छात्राओं का पीछो करने वालों की खैर नहीं, सदर क्षेत्र की छात्रा का पीछा करने वालों पर मुकदमा। पुलिस जांच में जुटी।

सदर क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की किशोरी नौवीं की छात्रा है। वह साईकिल से अपने स्कूल जाती है, वह अपनी साथी छात्रा के साथ स्कूल से साईकिल से घर लौट रही थी, इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए और तेजी से बाइक लेकर आते युवाओं को देख छात्रा डर गईं। बाइक सवारों ने छात्रा से अश्लील इशारे किया और उनका पीछा किया। छात्रा ने अपने घर पहुंच कर अपनी मां को जानकारी दी।
मुकदमा किया गया दर्ज
परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका को पूरी जानकारी दी, इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। बाइक सवार छात्रा को परेशान कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से मनचलों को चिन्हित किया जा रहा है।