आगरालीक्स ……आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पढ़ाई का नया सत्र आज से शुरू हो रहा है।

अधिष्ठाता कला संकाय प्रोफेसर उमेश चंद्र शर्मा ने बताया है कि 13 सितंबर से विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में कला संकाय के बीए की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी शैक्षिक सत्र से आवासीय इकाई में स्नातक स्तर के प्रवेश प्रारंभ किए गए हैं। कला संकाय के बीए पाठ्यक्रम में लगभग 40 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं , जिनकी कक्षाएं कल प्रातः 11रू00 बजे से प्रारंभ कर दी जाएंगी। विद्यार्थियों ने प्रमुख रूप से समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी विषयों के विकल्प लिए हैं। पुस्तकालय विज्ञान विभाग के अंतर्गत चलने वाले दोनों पाठ्यक्रमों बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस एवं मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की कक्षाएं भी मंगलवार से शुरू हो जाएंगी।