आगरालीक्स ….आगरा में नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसद की छूट, 31 जुलाई तक मिलेगी छूट। इसके साथ ही नगर निगम की कार्यकारिणी में 778.44 करोड़ का बजट पारित किया गया है।

नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में हाउस टैक्स का कलेक्शन बढ़ाने पर चर्चा की गई। अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता ने बताया कि 3.20 लाख घरों में से 89630 घरों का ही हाउस टैक्स जमा हुआ है, अभी भी 2.30 लाख घरों का हाउस टैक्स जमा नहीं हुआ है। जिन घरों का हाउस टैक्स जमा नहीं हुआ है, वहां नगर निगम की टीम जाएगी और हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए शहर में जगह जगह काउंटर भी बनाए जाएंगे। वहीं, 31 जुलाई तक हाउस टैक्स जमा करने पर 10 फीसद तक की छूट दी गई है।
तीन साल से जमे सुपरवाइजरों का होगा तबादला
इसके साथ ही तीन साल से जमे सुपरवाइजरों का तबादला किया जाएगा, इस प्रस्ताव को भी कार्यकारिणी में पारित कर दिया गया। सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर की सूची पार्षदों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
कर्मवीर बने उपसभापति
इसके साथ ही नगर निगम कार्यकारिणी में सर्वसम्मति ने कर्मवीर को उप सभापति चुन लिया गया।