आगरालीक्स ….आगरा में रात को एलईडी बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, स्थानीय लोगों के साथ ही दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।
आगरा के राहुल जिंदल लक्ष्मी नगर में रहते हैं, उनकी अपने घर के पास में ही एलईडी साइनेज बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह तीन बजे आग की लपटें तेज होती गईं, देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। एलईडी साईनेज बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री के बराबर में एक जूता फैक्ट्री भी है। जूता फैक्ट्री में आग पहुंचने से लोग डरे सहमे रहे।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
एलईडी साईनेज बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री के बराबर में एक जूता फैक्ट्री भी है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग को जूता फैक्ट्री तक पहुंचने से रोका। दमकलों ने करीब तीन घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से काबू में किया। तब तक फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लगी होगी।
सांकेतिक फोटो