आगरालीक्स… वीडियो आगरा में बर्तन की दुकान में लगी भीषण आग, क्रॉकरी का सामान भी जलकर स्वाह, आग लगने के आरोप में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।
आगरा के प्रकाश पुरम, ट्रांस यमुना कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक की घर में ही बर्तन और क्रॉकरी के सामान की दुकान है। घर पर अभिषेक उनकी पत्नी, माता पिता और अविवाहित भई दीपक रहता है। सोमवार सुबह दुकान में आग लग गई, आग की लपटें उठने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और दमकल कर्मियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।
आग लगाने के आरोप में पुलिस ने छोटे भाई को पकड़ा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभिषेक की पत्नी से दीपक का विवाद हो गया था, इससे आक्रोशित दीपक ने सुबह दुकान में आग लगा दी। आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दीपक को पकड़ा लिया है और पूछताछ की जा रही है।