आगरालीक्स…आगरा के सराफा मार्केट में लगी आग. कई दुकानों के एसी व अन्य सामान जल गए.
आगरा के थाना कोतवाली अंतर्गत सराफा बाजार में रविवार को शार्ट सर्किट से तारों में आग लग गई. आग लगने से कई दुकानों के एसी व अन्य विद्युत उपकरण जल कए. हालांकि समय रहते आग की सूचना पर पुलिस और अन्य लोगों ने आग पर काबू पा लिया.

बताया जाता है कि आग सोमवार सुबह 4 बजे सराफा बाजार चौबेजी का फाटक में बिजली के तारों में लगी. आग लगते ही मार्केट में तैनात चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आसपास के लोगों को भी बुलाया. थोड़ी ही देर में शॉर्ट सर्किट से निकली आग दुकानों तक पहुंच गई. आग से रिंकू बंसल की दुकान में लगे एसी जल गया. हालांकि समय रहते पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.
इधर सूचना पर सराफा व्यापारी भी बाजार पहुंच गए. आग से अन्य दुकानदारों के विद्युत उपकरण भी जले हैं.