आगरालीक्स…आगरा में हलवाई की दुकान में रखे सिलेंडर में लगी आग. एक युवक झुलसा. वीडियो वायरल
आगरा में शाहगंज के ख्वासपुरा में शुक्रवार की रात एक हलवाई की दुकान में सिलेंडर में आग लग गई. आग की लपटें विकराल हो गईं. दुकान के ऊपर ही परिवार रहता है, वो किसी तरह बाहर आया. आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया. आग का वीडियो वायरल हो रहा है.
ख्वासपुरा नूरानी मस्जिद के पास साहिल की हलवाई की दुकान है. शुक्रवार रात को साहिल ने दूध उबालने के लिए गैस चालू की लेकिन रेगुलेटर से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गई. दुकान के अंदर दो और सिलेंडर रखे थे.. आग लगने के समय तीन लोग बाहर थे और साहिल अंदर था. साहिल ने दुकान से सामान बाहर निकालने और आग बुझाने की कोशिश की जिसके कारण वह झुलस गया. आग बुझाने में 40 मिनट लगे.
मकान मालिक मुनव्वर अली अपने परिवार के साथ दुकान के ऊपर ही रहते हैं. आग लगने के समय घर में पूरा परिवार था. आग की लपटें ऊपर की मंजिल तक पहुंचने लगी थी लेकिन किसी तरह परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया.