आगरालीक्स…आगरा में राहगीरों को अपनी बातों में फंसाकर ठगी करने वाले 5 टप्पेबाज पुलिस ने पकड़े. इनके कारनामे हैरान करने वाले…
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने सर्विलासं व एसओजी पुलिस की मदद से टप्पेबाजी कर राहगीरों से ठगी करने वाले पांच बदमााशों को अरेस्ट किया है. ये बदमाश अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य हैं. पुलिस ने इनके पास से 01 बंडल लिफाफा टिकट,05 मोबाइल फोन,02 मोटरसाइकिल एवं ₹25,270/ नकद बरामद किए हैं.
असली रुपये बताकर कागज की गड्डी थमाते हैं
पकड़े गए ये टप्पेबाज आपस में पर्चियों का खेल खेलते हुए लोगों को जीतने का लालच देते हैं और असली रुपये के दांव लगाकर नकली कागजों से भरा लिफाफा पकड़ा देते हैं. इनके निशाने पर अधिकतर महिलाएं होती हैं. यही नहीं उनके गहने भी ये बड़ी चालाकी से उतरवा लेते हैं और फिर बाद में उन्हें लेकर गायब हो जाते हैं. लगातार शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ जांच शुरू की और अब पांच बदमाशों को अरेस्ट किया. गैंग के मास्टरमाइंड पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.