आगरालीक्स…आगरा के होटल में लगी आग. ग्राहक और कर्मचारियों में मचा हड़कंप. सिलेंडर लीक होने से हुई घटना….
आगरा के बिजलीघर स्थित एक होटल में रविवार की शाम को आग लग गई. आग सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी, जिससे वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. आग से सामान भी जल गया जिससे लोग दहशत में आ गए. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई.
सिलेंडर से लगी आग
घटना करीब आठ बजे की बताई गई है. बिजलीघर स्थित होटल चांद बशीर में अचानक एक सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई. उस समय दुकान में कई ग्राहक भी मौजूद थे. आग लगने से वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया. आग धीरे धीरे बढ़ती गई और उसने होटल में रखे सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया. कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. आसपास के दुकानदार भी बाहर आ गए. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई.