आगरालीक्स…आगरा में त्योहार के बाद सहालग को लेकर भी पुलिस की सख्ती. देर रात तक पुलिस टीम बाजारों में गश्त कर रही है, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है…
आगरा में त्योहारी सीजन के बाद अब सहालग को लेकर भी बाजारों में भीड़ है, इसे देखते हुए आगरा पुलिस अभी भी सक्रिय है. बाजारों में पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है. संदिग्ध लोगों को रोक कर पूछताछ की जा रही है. आगरा में शाम होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो रही है. चौराहों पर चेकिंग की जा रही है, वाहनों के कागज चेक किए जा रहे हैं. पुलिस द्वारा बाजारों के साथ ही कॉलोनियों में भी चेकिंग की जा रही है. इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं.